Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
pcnews.com
Purnia East, Purnia
| Oct 4, 2026
MORE NEWS
पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1580, दिनांक 03/10/2026, ================== दुर्गा पूजा को लेकर अग्नि सुरक्षा पर विशेष पहल:- पूजा समितियों और पंडाल निर्माताओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी:- जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देश पर जिला अग्निशमन विभाग ने आयोजित की बैठक:- पंडालों में अग्निरोधी सामग्री, आपातकालीन निकास और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था अनिवार्य:- आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा पंडालों के सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देशों के आलोक में शनिवार को जिला अग्निशमन विभाग द्वारा सभी पूजा समितियों एवं पंडाल निर्माताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री अनिल कुमार ने पंडालों में अग्नि सुरक्षा के कड़े मानकों के अनुपालन, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। अग्नि सुरक्षा हेतु जारी मुख्य दिशा-निर्देश:---- अग्निरोधी सामग्री का उपयोग:- पूजा पंडालों के निर्माण में अनिवार्य रूप से अग्निरोधी (Fire-retardant) सिंथेटिक या उपचारित कपड़ों और सामग्रियों का ही उपयोग किया जाए। सुरक्षित विद्युत व्यवस्था:--- विद्युत तारों (Wiring) को खुला न छोड़ें। सभी कनेक्शनों को सुरक्षित, इंसुलेटेड एवं व्यवस्थित रखा जाए ताकि शॉर्ट-सर्किट की संभावना न रहे। अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता:--- प्रत्येक पूजा पंडाल परिसर में पर्याप्त संख्या में चालू अवस्था में अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguishers) और बालू/पानी से भरी बाल्टियाँ रखी जाएँ। चौड़े निकास मार्ग एवं सुगम आवागमन:-- आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालुओं के सुरक्षित और त्वरित निकास के लिए चौड़े एगज़िट (Emergency Exits) बनाए जाएँ। इसके अतिरिक्त, पंडाल तक अग्निशमन वाहनों के निर्बाध पहुँचने हेतु मार्ग को बाधा-मुक्त रखा जाए। सतत् निगरानी एवं मॉक ड्रिल:-- पूजा अवधि के दौरान पंडालों में वॉलंटियर्स और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहे, जो अग्निशमन उपकरणों के उपयोग हेतु प्रशिक्षित हों। प्रशासन की अपील:--- जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे सुरक्षा मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। अग्निशमन विभाग पूजा अवधि के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतेगा और किसी भी आ Information & Public Relations Department, Government of Bihar #samratchoudhay #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 4, 2026
दुर्गा पूजा के पावन त्योहार पर पूर्णिया में मची धूम, Cashify में मिल रहा है धमाकेदार फेस्टिव ऑफर! 🎉📱 इस पूजा खरीदारी का मौका हाथ से न जाने दें, Cashify पर शानदार फेस्टिव ऑफर्स के साथ अपने पसंदीदा स्मार्टफोन और गैजेट्स का उठाएं फायदा! 📍 लोकेशन: भट्टा बाजार, नवरत्न हाटा रोड, पूर्णिया #purnea #cashifystore #durgapuja #offers
Purnia East, Purnia | Oct 4, 2026
₹10 हजार की सैलरी नहीं मिली तो युवक ने जला दी ₹24 करोड़ की कपड़ा कंपनी! #SalaryDispute #CompanyFire #ViralNews #BreakingNews #CrimeNews #ViralVideo #IndiaNews #PurneaCentralNews
Purnia East, Purnia | Oct 4, 2026
पूर्णिया के खेत में निकला शिवलिंग, मचा हड़कंप! घास काटने गई बच्ची ने देखा शिवलिंग, उमड़ी भीड़... #Purnea #Purnia #Rajdampur #BarharaKothi #Shivling #Mahadev #BiharNews #PurneaNews #ViralNews #GroundReport #PurneaCentralNews #BiharViral
Purnia East, Purnia | Oct 4, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1580, दिनांक 03/10/2026, ================== दुर्गा पूजा को लेकर अग्नि सुरक्षा पर विशेष पहल:- पूजा समितियों और पंडाल निर्माताओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी:- जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देश पर जिला अग्निशमन विभाग ने आयोजित की बैठक:- पंडालों में अग्निरोधी सामग्री, आपातकालीन निकास और सुरक्षित विद्युत व्यवस्था अनिवार्य:- आगामी दुर्गा पूजा के अवसर पर पूजा पंडालों के सुरक्षित, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देशों के आलोक में शनिवार को जिला अग्निशमन विभाग द्वारा सभी पूजा समितियों एवं पंडाल निर्माताओं के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री अनिल कुमार ने पंडालों में अग्नि सुरक्षा के कड़े मानकों के अनुपालन, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। अग्नि सुरक्षा हेतु जारी मुख्य दिशा-निर्देश:---- अग्निरोधी सामग्री का उपयोग:- पूजा पंडालों के निर्माण में अनिवार्य रूप से अग्निरोधी (Fire-retardant) सिंथेटिक या उपचारित कपड़ों और सामग्रियों का ही उपयोग किया जाए। सुरक्षित विद्युत व्यवस्था:--- विद्युत तारों (Wiring) को खुला न छोड़ें। सभी कनेक्शनों को सुरक्षित, इंसुलेटेड एवं व्यवस्थित रखा जाए ताकि शॉर्ट-सर्किट की संभावना न रहे। अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता:--- प्रत्येक पूजा पंडाल परिसर में पर्याप्त संख्या में चालू अवस्था में अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguishers) और बालू/पानी से भरी बाल्टियाँ रखी जाएँ। चौड़े निकास मार्ग एवं सुगम आवागमन:-- आपातकालीन स्थिति में श्रद्धालुओं के सुरक्षित और त्वरित निकास के लिए चौड़े एगज़िट (Emergency Exits) बनाए जाएँ। इसके अतिरिक्त, पंडाल तक अग्निशमन वाहनों के निर्बाध पहुँचने हेतु मार्ग को बाधा-मुक्त रखा जाए। सतत् निगरानी एवं मॉक ड्रिल:-- पूजा अवधि के दौरान पंडालों में वॉलंटियर्स और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहे, जो अग्निशमन उपकरणों के उपयोग हेतु प्रशिक्षित हों। प्रशासन की अपील:--- जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे सुरक्षा मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घातक सिद्ध हो सकती है। अग्निशमन विभाग पूजा अवधि के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतेगा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम (Quick Response Team) तैनात रहेगी।
Purnia, Bihar | Oct 4, 2026
पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1579, दिनांक 03 अक्टूबर 2026, ================== जिलाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय आधारभूत संरचना परियोजनाओं हेतु चल रही भू-अर्जन कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी तथा कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में पूर्णिया–पटना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, एनएचएआई की विभिन्न परियोजनाओं, विद्युत ग्रिड निर्माण, आईडीए परियोजना, पोलिटेक्निक कॉलेज निर्माण, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, रेलवे ओवरब्रिज तथा अन्य महत्वपूर्ण जनहितकारी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने पूर्णिया–पटना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के अंतर्गत विभिन्न चरणों में चल रहे भू-अर्जन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को संयुक्त मापी (Joint Measurement Survey), भूमि प्रतिवेदन,पोर्टल पर राशि अपलोड तथा मुआवजा भुगतान से संबंधित लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि कई परियोजनाओं में संयुक्त मापी एवं अधियाचनाओं से संबंधित कार्य प्रगति पर हैं तथा संबंधित एजेंसियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। कुछ परियोजनाओं में अवार्ड तैयार कर भुगतान प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। विद्युत ग्रिड निर्माण, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल निर्माण, पोलिटेक्निक कॉलेज निर्माण तथा रेलवे ओवरब्रिज जैसी महत्वपूर्ण विकासात्मक परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित विभागों एवं कार्यकारी एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर भू-अर्जन की बाधाओं को दूर करने तथा परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान कई परियोजनाओं में प्रभावित रैयतों को नियमानुसार मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने, लंबित आपत्तियों का निष्पादन करने तथा आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन शीघ्र पूरा करने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट कहा है कि राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #samrachoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 3, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1578, दिनांक 03/10/2026, ================== अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी के नेतृत्व में रेस्टोरेंट, होटल एवं मिठाई दुकानों में सघन जांच अभियान: अवैध रूप से संचालित 2 दुकानें सील, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल । आमजनों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी, श्री प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष एवं सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न रेस्टोरेंट, होटल, लस्सी कॉर्नर तथा स्वीट्स दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन एवं बिना वैध लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार 02 दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र की प्रमुख मिठाई दुकानों से पनीर, देसी घी, खोवा एवं विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के सैंपल (नमूने) एकत्र किए गए। एकत्रित किए गए सभी सैंपलों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस सघन जांच अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (MO) बनमनखी तथा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (FSO) पूर्णिया की पूरी टीम शामिल थी। अनुमंडल प्रशासन ने क्षेत्र के सभी खाद्य कारोबारियों (FBOs) को सख्त हिदायत दी है कि वे बिना वैध लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन के कारोबार न करें तथा स्वच्छता एवं गुणवत्ता के मानकों का पूर्णतः पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं मिलावटी सामान बेचने वाले व्यवसायियों के विरुद्ध आगे भी इस प्रकार की औचक कार्रवाई जारी रहेगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 3, 2026
समाहरणालय पूर्णिया जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1575, दिनांक 03/10/2026, ================== के०नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर आयोजित; 66 दिव्यांगों का हुआ परीक्षण जिला पदाधिकारी,पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देश के आलोक में 03 अक्टूबर 2026 को के०नगर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों के चिकित्सकीय परीक्षण और दिव्यांगता प्रतिवेदन तैयार करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई थी। शिविर के दौरान कुल 66 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण कर UDID कार्ड हेतु प्रतिवेदन तैयार किया गया, जिनकी प्रविष्टि विभागीय पोर्टल पर की जा रही है। इसके अतिरिक्त, पूर्व से निर्गत ऑफलाइन प्रमाण-पत्रों का डॉक्टरों द्वारा भौतिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण कर उन्हें UDID में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैट्री चालित ट्राईसाइकिल एवं सहायक उपकरण:- पात्र दिव्यांगजनों से बैट्री चालित ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरणों के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। प्राप्त आवेदनों की जांच एवं सत्यापन के बाद नियमानुसार उपकरण वितरित किए जाएंगे। विभिन्न दिव्यांगताओं का परीक्षण:-- शिविर में अस्थि दिव्यांगता, दृष्टिबाधिता, श्रवण बाधिता, बौद्धिक दिव्यांगता एवं बहुविध दिव्यांगता से पीड़ित आवेदकों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। सघन अनुश्रवण:-शिविर का पर्यवेक्षण श्री अमरेश कुमार (प्रभारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पूर्णिया) द्वारा दूरभाष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से किया गया। क्षेत्रीय कर्मियों की सहभागिता:- पंचायत सचिव, मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को शिविर तक लाने (मोबिलाइज करने) के निर्देश दिए गए थे। शिविर का उद्देश्य:- UDID कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा तथा रोजगार में आरक्षण की सुविधाओं का सहज लाभ दिलाना है। जिला प्रशासन, पूर्णिया द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सम्मान एवं समावेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी ऐसे विशेष शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि जिले का कोई भी पात्र दिव्यांगजन अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। #samratchoudhary #cmsamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Oct 3, 2026