जांजगीर: दशहरा पर्व पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने पुलिस लाइन जांजगीर में विधि-विधान से शस्त्र पूजा की
विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय द्वारा विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ शस्त्रों की पूजा- अर्चना की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जिले में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने की कामना की। साथ ही जिलेवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।