बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ बम्होरी तिगैला से मुख्य बाजार तक 1 घंटे तक लग रहा जाम,मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया जाम
बल्देवगढ़ बम्होरी तिगैला से मुख्य बाजार तक आज दोपहर 2:00 बजे से करीब 1 घंटे तक जाम लगा रहा।सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। त्यौहारी सीजन पर बड़े एवं भारी वाहनों का अधिक संख्या में आवागमन जारी रहा।जिस कारण से नगर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।और लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।