डूंगरपुर। अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन 18वें दिन भी जारी रहा। गुरुवार को डूंगरपुर जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक स्तरों पर कर्मचारियों ने राज्य सरकार को जगाने के लिए 'सद्बुद्धि यज्ञ' किया। मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष कांतिलाल कटारा ने बताया कि कर्मचारी 1 जून से लगातार धरने पर हैं। आंदोलनकारियों की मुख्य मांगों में ग्राम पंचायतों में कार्यरत कनिष्ठ व वरिष्ठ सहायकों का जॉब-चार्ट ग्राम विकास अधिकारी के समान अधिकारों के साथ जारी करना, वित्तीय पारदर्शिता के लिए सिंगल ओटीपी व्यवस्था को खत्म कर 'मेकर, चेकर और अप्रूवर' प्रणाली लागू करना शामिल है। इसके अलावा कर्मचारी उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पदनाम बदलने, 56.01% पदों पर पदोन्नति के साथ कैडर पुनर्गठन करने और अंतरजिला स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग कर रहे हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी होने तक आ�