बिहार: दीपनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़खानी, विरोध करने पर बदमाश ने पिता को मारा चाकू
Bihar, Nalanda | May 15, 2026 नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी का विरोध करना एक पिता को महंगा पड़ गया। बदमाश ने पिता पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।