महरौनी: ग्राम पठा विजयपुरा स्थित सोलर पावर प्लांट में चोरी की घटना नाकाम, चोरों ने गार्डों पर की फायरिंग, दो चोर गिरफ्तार
ग्राम पठा विजयपुरा स्थित सोलर पावर प्लांट में कुछ अज्ञात चोरों द्वारा शुक्रवार रात्रि के समय कॉपर के तारों की चोरी करने की कोशिश नाकाम हो गई।वही चोरों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात गार्डो पर फायरिंग की गई। जहां एक गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। बरहाल मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से मौके से भाग रहे दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है।