जबेरा: मध्य प्रदेश 10वीं में सातवां स्थान पाने वाली सुचिता मिश्रा से राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने की मुलाकात
Jabera, Damoh | Apr 19, 2026 जबेरा बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं में मध्य प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने वालीं सुचित्रा मिश्रा से मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने रविवार की शाम 7 बजे मुलाकात की। इसके उपरांत उनके पिता राजेश मिश्रा व परिवारजन से मुलाकात कर बिटिया सुचित्रा मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।