चंदौली: आगामी त्योहारों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले के सभी थानों की पुलिस ने बाइक से निकाला फ्लैग मार्च
जिले के समस्त थानों की पुलिस द्वारा रविवार शाम बाइक से फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमणकर भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी गई। भ्रामक खबर फैलाने से बचने के लिए निर्देशित किया गया। भ्रामक खबर फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।