चंदौली: बबुरी थाना के सामने अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, एक सवार की हालत गंभीर
चंदौली जनपद के बबुरी थाना के सामने रविवार दोपहर अज्ञात वाहन ने एक आटो को टक्कर मार दी, जिससे सवार एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही ह। घायल श्याम बिहारी चकिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ।