चंदौली: काजीपुर में मनचलों ने चाय-पान की गुमटी को फूंक डाला, हजारों रुपए का सामान जलकर हुआ राख, परिवार पर छाया आर्थिक संकट
चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के काजीपुर में रविवार दोपहर अज्ञात मनचलों ने चाय-पान की गुमटी में आग लगा दी। जिससे हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। रिंकू शर्मा काजीपुर में गुमटी लगाकर चाय-पान बिस्किट आदि बेचते हैं। जिससे परिवार का भरण-पोषण होता है। इस घटना से परिवार के ऊपर आर्थिक संकट का बादल छा गया है। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दे दी है।