चंदौली: चंदौली में विश्व क्षय रोग दिवस पर टीबी मुक्त पंचायत के ग्राम प्रधान, स्वयंसेवी संस्थाएं व चिकित्सालय हुए सम्मानित
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में शनिवार को विश्व क्षय रोग दिवस तथा टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम मनाया गया। इस वर्ष 2024 में पूरे जनपद में कुल 129 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त किया गया। जिसमें से 12 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को डीएम द्वारा गांधी की कांस्य प्रतिमा एवं प्रशस्ति पर देकर सम्मानित किया गया। तीन छय रोगियों को पोषण पोटली दी गई।