चंदौली: भतीजा अंडर पास से पुलिस ने गोवध अधिनियम से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
चंदौली जनपद की थाना सैयदराजा पुलिस ने शनिवार दोपहर गोवध अधिनियम से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वाराणसी जिला अंतर्गत जंसा थाना क्षेत्र के सिहोरवा गांव के रहने वाले अनिल कुमार के विरुद्ध थाना सैयदराजा पर गौ तस्करी का मुकदमा दर्ज था। आज वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने भतीजा अंडर पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।