घाघरा: घाघरा प्रखंड मुख्यालय में दो दुकानों के अलमारी तोड़कर अज्ञात चोरों ने की चोरी, एक दुकान का कांटा ताला भी टूटा
Ghaghra, Gumla | Mar 25, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय में 2 दुकानों में बीते सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है। जबकि एक दुकान का ताला काटा गया और चोर उसमें असफल रहे।पहली घटना मुकेश अग्रवाल के किराना दुकान का अल्बेस्टर तोड़कर चोर अंदर घुसे और कीमती सामान चोरी कर ले गए मुकेश ने बताया कि लगभग 22 हजार का सामान चोरी हुआ है। वही चांदनी चौक आढ़त के दुकान में भी चोरी हुई।