जेवर: मुर्शदपुर गांव के आदेश भाटी ने पैरा नेशनल गेम्स में जीता कांस्य पदक, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान
ग्रेटर नोएडा के मुर्शदपुर गांव के रहने वाले आदेश भाटी द्वारा पैरा नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर शनिवार को ग्रामीणों ने आदेश भाटी का भव्य सम्मान किया। इस दौरान जनपद के गणमान्य लोग मौके पर मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आदेश भाटी को फाटा पहनाकर उनका सम्मान किया। जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया है कि आदेश भाटी ने जनपद का ही नहीं देश का नाम रोशन किया है।