जेवर: जेवर-खुर्जा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, लंबे समय तक यातायात बाधित रहा
ग्रेटर नोएडा के जेवर-खुर्जा मार्ग पर शुक्रवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। भीषण दुर्घटना में चालक समेत तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन की वजह से वहां से गुजरने वाला यातायात भी लंबे समय तक बाधित रहा।