परसा: स्थानांतरित पदाधिकारियों को परसा थाना परिसर में दी गई भावभीनी विदाई
Parsa, Saran | Apr 2, 2026 परसा थाना परिसर में दो पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में गुरुवार के सुबह करीब 11 बजे विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.इस मौके पर थाना परिवार के पुलिसकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की.दोनों पदाधिकारियों के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और अनुशासित बताया