सुनेल: हिंदू नव वर्ष पर सुनेल कस्बे में नीम शरबत का किया गया वितरण, तीन दिनों तक किया जाएगा वितरण
सुनेल कस्बे में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर मंगलवार को भारत विकास परिषद द्वारा नीम शरबत का वितरण किया गया।कस्बे के श्रीराम मंदिर चौक पर शाखा सदस्यों द्वारा दिव्य औषधीय युक्त नीम शरबत का वितरण लगातार तीन दिनों तक किया जाएगा। शाखा अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता ने बताया की यह कार्यक्रम गत 14 वर्षो से स्थाई प्रकल्प के रूप में भारत विकास परिषद द्वारा किया जा रहा हैं।