सुनेल: कस्बे के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को सुनेल के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ दिलाई गई।इसके बाद विशाल मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जो कस्बे के प्रमुख मार्गो से होती हुई गुजरी। रैली में स्कूली विद्यार्थी सहित कई राजकीय कार्मिक मौजूद रहे।