सुनेल: क्षेत्र में अधिशासी अभियंता ने दो ग्राम पंचायतों में किया मनरेगा कार्यों का औचक निरीक्षण
जिला परिषद झालावाड़ के अधिशाषी अभियंता नरेगा राजेंद्र प्रसाद निमेष ने शुक्रवार को सुनेल क्षेत्र में मनरेगा योजनांतर्गत प्रगतिरत कार्यों का औचक निरीक्षण किया। जिसके तहत सुनेल में वन विभाग की नर्सरी मे मनरेगा अंतर्गत चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया। कार्य संतोषजनक मिले।ग्राम पंचायत कनवाड़ी में 2 आवासों का कार्य सही पाया गया।