सुनेल: कस्बे में कीटनाशक दवाई के प्रभाव से किसान की हुई मौत, पुलिस ने प्रकरण किया दर्ज
रविवार को सुनेल कस्बे के एक किसान की कीटनाशक दवाई के प्रभाव से मौत हो गई है।गत 3 अप्रैल को किसान रवि उसके खेत में भिंडी की फसल में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रहा था।उसी दौरान वो दवाई के प्रभाव में आने से अचेत हो गया था।उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है, तथा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।