सुनेल: जौनपुरा चौराहे के मंदिर में लोहार समाज की जिला स्तरीय बैठक हुई आयोजित
सुनेल क्षेत्र के जोनपुरा चौराहे पर सोमवार को श्री विश्वकर्मा जूना गुजराती लोहार सुधार समिति झालावाड़ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रकाश लोहार ने की। बैठक के दौरान वक्ताओं ने समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही समाज में व्याप्त कुरूतियों को मिटाने का आह्वान किया।अंत में लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता शपथ भी दिलाई गई।