नरकटियागंज: नरकटियागंज के सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में उतरा जन कल्याण मंच
नरकटियागंज के आर्य समाज मंदिर रोड में प्रशासन द्वारा सब्जी विक्रेताओं को अतिक्रमणकारी बता कर जुर्माना वसूलने व पुलिस प्रशासन द्वारा खदेड़े जाने को लेकर नगरवासी गोलबंद होने लगे हैं। आदर्श पोखरा परिसर में जन कल्याण मंच का गठन करते हुए सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में लोग उतर आए। मंच के सचिव ओमप्रकाश जायसवाल समेत सभी सदस्यों ने प्रशासनिक कार्रवाई की निंदा की है।