बेतिया एसपी शौर्य सुमन ने शिकारपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने शिकारपुर थाने में लंबित कांडो की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को ससमय लंबित कांडो के निष्पादन का निर्देश दिया है। एसपी ने थाने के सभी पुलिस पदाधिकारियों के पास मौजूद लंबित कांडो की फाइलें देखी और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।