लालगंज: लालगंज प्रखंड क्षेत्र में ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को अमन और भाईचारे के साथ मनाया गया
लालगंज प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व अमन एवं भाईचारे के साथ मनाया गया। विभिन्न मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा कर एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी तथा कुर्बानी की रस्म निभाई। पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। थाना अध्यक्ष मनमोहन कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। वहीं एसडीपीओ गोपाल मंडल, सीओ स्मृति साहनी,