गोरखपुर: गोरखपुर बीआरडी में चोरी पर नहीं लग रहा ब्रेक, कर्मचारियों ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
गोरखपुर के BRD Medical College परिसर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते दस दिनों में मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में चार से पांच चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं, जिससे कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। मेडिकल कॉलेज में कार्यरत लिपिक हरेंद्र कुमार और अतुल पांडेय के घरों को चोरों ने निशाना बनाया