गोरखपुर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। नाथपंथ की परंपरा के अनुसार हुए इस विशेष अनुष्ठान में योगी आदित्यनाथ ने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ, दादागुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और योगिराज बाबा गंभीरनाथ समेत सभी गुरुजनों को श्रद्धा अर्पित की।
[Gorakhpur, Khabar, News, CM Yogi, Yogi Adityanat, BJP]
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #CMYogi #YogiAdityanat #BJP