मुंगावली: मीरकाबाद रेलवे फाटक के पास पुलिस ने 41 वर्षीय व्यक्ति को देशी शराब के साथ पकड़ा, मामला दर्ज
मुंगावली पुलिस को शनिवार को शाम लगभग 6:30 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मुंगावली में मीरकाबाद रेलवे फाटक के पास कोई देशी शराब के क्वार्टर लेकर जा रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से मीरकाबाद निवासी कृष्णमुरारी मोगिया उम्र 41 वर्ष को देशी शराब के 17 क्वार्टर के साथ मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।