बहराइच: आसाम चौराहा के पास बाइक सवार हुआ हादसे का शिकार, गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, चिकित्सकों ने शुरू किया उपचार
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित आसाम चौराहा के पास बाइक सवार उस वक्त हादसे का शिकार हो गया जब वह अपने गांव प्यारेपुर से अपनी ससुराल रत्नापुर जा रहा था। घायल ने रविवार को बताया कि आसाम चौराहा के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह हादसे का शिकार हो गया इस घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।