जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से प्रारंभ होने जा रहा है। धान खरीदी की तैयारियों एवं उपार्जन केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमतरी डॉ. कल्पना ध्रुव ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति अछोटा के धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों को धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।
#Dhankharidi2026 #dhamtari #chhattisgarh
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh