जशपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में बदली हजारों परिवारों की जिंदगी, 97 हजार से अधिक परिवारों को मिली पक्की छत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर जिले के हजारों परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। जिले में अब तक 1 लाख 12 हजार 922 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 97 हजार 165 आवास पूर्ण हो चुके हैं। जशपुर जनसम्पर्क से शनिवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ पीएम-जनमन के जरिए विशेष पिछड