लखीमपुर: वर्दी में दिखी इंसानियत! कुष्ठ आश्रम में जरूरतमंद परिवारों के साथ पुलिस ने मनाई दीपावली, बांटी मिठाइयां और पटाखे
लखीमपुर खीरी। दीपावली का असली उत्सव दूसरों के जीवन में खुशियों के दीप जलाने में है। इसी मानवीय संदेश को चरितार्थ करते हुए सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह कुष्ठ आश्रम पहुंचे और वहां रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की।