हरदोई: मेडिकल कॉलेज में लगे कूलरों से निकल रही गर्म हवा, किसी का पंप खराब तो किसी की टंकी फटी, जिम्मेदार बेखबर
Hardoi, Hardoi | Apr 25, 2026 भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच मरीजों को राहत देने के लिए मेडिकल कॉलेज में किए गए इंतजाम पूरी तरह से फेल नजर आ रहे हैं। अस्पताल परिसर और वार्डों में लगे कूलरों से ठंडी हवा के बजाय गर्म हवा के थपेड़े निकल रहे हैं, जिससे वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों का हाल बेहाल है।