भूमि विवाद में जमकर बरसे ईंट-पत्थर, जेसीबी चालक घायल
हरदोई बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव पट्टी में मंगलवार को भूमि कब्जे को लेकर हुए विवाद में जमकर बरसे ईंट पत्थर, जिसमें जेसीबी चालक हुआ घायल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची प्रतापनगर चौकी पुलिस ने घायल जेसीबी चालक को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा।बताते चलें कि पट्टी नयागांव निवासी कपिल अवस्थी व अवनीश अवस्थी पुत्रगण इंद्रसेन अवस्थी ने बताया कि ग्राम नयागांव स्थित एक भूमि पर बीते एक दशक से उनके परिवार का कब्जा है, उक्त भूमि का बैनामा उनकी पारिवारिक सदस्य कुसुमा देवी के नाम नयागांव निवासी रामसेवक से कराया गया था, इंद्रसेन के अनुसार उक्त जमीन पर मंगलवार को विपक्षियों द्वारा दीवार का निर्माण कराया जा रहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया, और अपनी जमीन की सफाई के लिए मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई, और जैसे ही जेसीबी कार्य शुरू करने पहुंची, तभी विपक्षी लोगों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया, जिससे जेसीबी चालक शरद कुमार निवासी ग्राम भिठौली थाना मिश्रिख गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रव कर रहे दो लोगों को हिरासत मे ले लिया जिससे तनाव पूर्ण माहौल पर काबू पाया जा सका तत्पश्चात घायल चालक को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।घटना को लेकर इंद्रसेन अवस्थी ने विपक्षियों द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाया गया जबकि बेनीगंज पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार करते हुए कहा कि मौके पर गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं विपक्षियों की माने तो उनके अनुसार जहां पर वह दीवार खड़ी कर रहे थे वह उनके स्वयं की भूमि है जिसका किसी से किसी प्रकार का कोई वास्ता नहीं है हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
Hardoi, Hardoi | Jul 29, 2026