जिले में हर्षोल्लास से जलाया गया आशीर्वाद का दीया
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में हुआ आयोजन
सांसद श्रीमती संध्या राय के मुख्य आतिथ्य में गौरी तट पर हुआ कार्यकम
मंत्री श्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में मेहगांव में आयोजन
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित किया गया। सांसद श्रीमती संध्या राय के मुख्य आतिथ्य में और विधायक श्री नरेंद्र कुशवाह की उपस्थिति में गौरी सरोवर के तट पर आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम में सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग श्री जॉन किंग्सली एआर नोडल अधिकारी के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, विद्यार्थी, जन अभियान परिषद और अन्य समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा नागरिकों ने सहभागिता की।
सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गत 25 वर्षों की जनयात्रा के दौरान सेवा, संकल्प और समर्पण के भाव से देश सेवा की है और हर वर्ग- मातृ शक्ति, युवा, किसान और गरीब, सभी के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई है और देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस देशसेवा की भावना को नमन करने और जन्मदिन की शुभकामनाएं देने सभी नागरिकों ने मिलकर आशीर्वाद का दीया जलाया है।
मेहगांव में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित करने का कार्यक्रम रामलीला मैदान में संपन्न हुआ। लहार में भी शासकीय संस्थाओं में तथा योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा अपने निवास पर आशीर्वाद का दीया हर्षोल्लास से प्रज्ज्वलित किया गया। जिले के सभी नगरीय निकायों और पंचायतों में आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित किया गया।
इसके साथ ही जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम मेहगांव तथा रावतपुरा धाम लहार में भी जनभागीदारी से आशीर्वाद का दीया प्रज्ज्वलित किये गये।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#AshirwadKaDiya
#आशीर्वाद_का_दीया
#भिण्ड
#Bhind