सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वृहद रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
शिविर में कुल 40 यूनिट हुआ रक्तदान
अतिथियों ने रक्त दानदाताओं का किया सम्मान
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला अस्पताल में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 40 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला, सांसद श्रीमती संध्या राय, विधायक श्री नरेंद्र कुशवाह और जिला कलेक्टर श्री केएल मीना ने अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में रक्त दानदाताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल परिसर में अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर मंत्री श्री शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रव्यापी रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले विशेष सम्मान के पात्र हैं, क्योंकि इनका रक्तदान भविष्य में किसी का जीवन बचाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश-विदेश में भारत का सम्मान बढ़ाने का काम किया है; ईश्वर उन्हें शक्ति दे कि वे देशवासियों की लंबी समय तक इसी तरह सेवा करते रहें। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सवा करोड़ आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा, इस कार्यक्रम में सभी नागरिक बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले और पूरे जिले को दीपावली की तरह जगमगाये।
सांसद श्रीमती राय ने कहा कि आज विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री श्री मोदी का जन्मदिन है जिन्होंने लगातार 25 वर्षों से देश-सेवा को समर्पित होकर ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र को साकार करते हुए हर वर्ग और हर व्यक्ति के कल्याण का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मातृ शक्ति की प्रगति, किसानों को समृद्धि और गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किया है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में प्रधानमंत्री श्री मोदी का इसी तरह मार्गदर्शन मिलते रहने की प्रार्थना की।
विधायक श्री कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देश भर में एक माह तक कार्यक्रम मनाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प के लिए सभी नागरिक का आशीर्वाद के रूप में दीया जलाने का आह्वान किया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#HappyBdayPMModi
#भिण्ड
#Bhind