चकरनगर: हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से पिता-पुत्र को लगा करंट, पुत्र की मौके पर दर्दनाक मौत, एसडीएम व सीओ पहुंचे घटना स्थल
सहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत पावर स्टेशन से महज 100 मीटर दूर निकली हाईटेंशन ग्यारह हजार लाइन का विद्युत तार टूटने पहले सरसों के खेत में आग लगी फिर उस आग बुझाने दौड़े पिता- पुत्र को करेंट लग गया जिससे 24 वर्षिय पुत्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जब कि पिता का गंभीर हालत में जिला मुख्यालय पर उपचार जारी है।शुक्रवार सुबह करीब 10बजे का हादसा बताया जा रहा।