टीकमगढ़: मंत्री बंगले के समीप खूनी हमला! तलवार-रॉड से युवक पर वार, सोने की चेन लूटने का आरोप; एसपी से न्याय की गुहार
टीकमगढ़। शहर के ईदगाह मार्केट स्थित निर्मल मॉल के सामने सोमवार शाम एक युवक पर कथित तौर पर तलवार, लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान करीब दो तोला सोने की चेन भी छीन ली। पीड़ित का कहना है कि कोतवाली में उसकी शिकायत तथ्यों के अनुसार दर्ज नहीं की गई