सिंगरौली: NCL गोरबी ब्लाक-बी परियोजना, सी एस आर के सौजन्य से ग्राम पंचायत पडरी के जरूरतमंद ग्राम वासियों को वितरित किया निःशुल्क कम्बल
NCL की ब्लाक-बी परियोजना द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सी. एस. आर) के अंतर्गत महाप्रबंधक ब्लाक-बी परियोजना श्री पी. डी. राठी एवं स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) श्री कबीर के मार्गदर्शन में पडरी ग्राम पंचायत में निःशुल्क कम्बल वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे की स्थानीय वृद्ध, एवं अन्य जरूरतमंद लाभार्थियों को सर्दी के मौसम में राहत देने के प्रयोजन से यह कार्य किया गया, इस कार्यक्रम से लगभग 135 लोग लाभान्वित हुएl