सिंगरौली: सरई मे ग्रामीणो ने मर्चुरी का ताला तोड़कर शव निकाला, थाने के गेट पर शव रखकर किया हंगामा, कोयला वाहन ने युवक को रौंदा, कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद 12 घंटे बाद मामला हुआ शांत
सरई थाना क्षेत्र के घोघरा मार्ग पर शुक्रवार की देर रात कोयला परिवहन कर रहे एक हाईवा वाहन ने पैदल जा रहे एक युवक को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का बिना पंचनामा किये शव को मर्चुरी में रखवा दिया जिससे परिजन काफी आक्रोशित हो गये और सरई थाना के सामने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। कलेक्टर ने हस्तक्षेप किया और मौखिक आदेश दिया कि इस मार्ग से सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक कोल परिवहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।