सिंगरौली: परिवहन विभाग ने चेकिंग लगाकर तीन वाहन किये जप्त , 37000 रूपये का वसूला जुर्माना
सिंगरौली में जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर द्वारा बरगवां रोड में वाहनों की जांच की गयी जिसमें से कुल 35 वाहनों को चेक किया गया। इस दौरान दो वाहन बिना कागजात के मिले जिन्हें जप्त कर थाने में खड़ा कराया गया है। परिवहन विभाग ने इस दौरान 17500 का जुर्माना भी वसूला। इसी प्रकार मोरवा में वाहनों की चेकिंग की गयी। इस दौरान परिवहन विभाग ने चालिस वाहनों की जांच की जिसमें से नियम विरूद्ध बिना कागजात के एक वाहन मिला जिसे जप्त कर मोरवा थाने में खड़ा कराया गया। इस दौरान परिवहन विभाग ने 19500 रूपये का जुर्माना भी वसूला।