भादरा: भादरा थाना क्षेत्र की एक ग्रामीण विवाहिता घर से लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
भादरा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों के अनुसार 3 जुलाई की रात सभी सोए थे, लेकिन शनिवार सुबह घर का मुख्य गेट खुला मिला और विवाहिता गायब थी। रिश्तेदारों के यहां तलाश के बावजूद सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल संजय कुमार को सौंपी है।