कटकमदाग: भू-माफियाओं ने कोनार नदी तट व श्मशान भूमि पर कब्जे का कर रहे प्रयास, ग्रामीणों में आक्रोश
कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां पंचायत में भू-माफियाओं द्वारा कोनार नदी तट एवं सार्वजनिक श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार करीब 70 फीट सरकारी जमीन पर ट्रेंच (खाई) काटकर अतिक्रमण की कोशिश की गई, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया।