साहिबगंज: सदर अस्पताल के मरीज वार्ड में शराब की बोतल लेकर पहुंचा एक शख्स, अन्य मरीजों के परिजनों ने किया हो हंगामा
जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सदर अस्पताल में इन दिनों सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है जहां मरीज वार्ड के अंदर एक शख्स शराब की बोतल लेकर पहुंच गया और फर्श पर शराब को गिरा दिया जिसके कारण पूरा मरीज वार्ड शराब की गंध से महकने लगा। उधर इलाज करा रहे अन्य मरीजों के परिजनों के द्वारा हो हंगामा करने पर उक्त शख्स को मरीज वार्ड से बाहर निकाला गया।