सूरजगढ़: सूरजगढ़ा थाना परिसर में अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय भवन जर्जर, कभी भी हो सकता है हादसा
सूरजगढ़ा थाना परिसर स्थित अंचल पुलिस निरीक्षक का कार्यालय एक जर्जर भवन में संचालित हो रहा है. शुक्रवार अपराह्न 2 बजे जब स्थिति का जायजा लिया गया तो भवन की छत तिरपाल से ढांका नजर आया. कार्यालय भवन का छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त है.कर्मियों ने बताया कि बारिश में छत से पानी टपकता है. जिससे यहां काम करना मुश्किल होता है. अभिलेखों को सुरक्षित रखना चुनौती होती है.