चित्तौड़गढ़: ठुकरावा में प्राथमिक शिक्षण संस्था प्रधानों की सत्रांत वॉकपीठ आयकर, प्रार्थना सभा, स्काउट पर अहम जानकारी के साथ संपन्न
प्राथमिक शिक्षण संस्था प्रधानों की ठुकरावा में आयोजित सत्रान्त वाकपीठ आज आयकर प्रार्थना सभा और स्काउट पर अहम जानकारी के साथ संपन्न हो गई। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा जबकि विशिष्ठ अतिथि के समग्र शिक्षा के राजराजेश्वर चौहान, एसीबीईओ शम्भूलाल सोमानी थे। अतिथियों द्वारा आगामी दिनों में सेवानिवृत होने वाले संस्था प्रधानों का अभिनंदन किया गया।