चित्तौड़गढ़: राउमावि पुरुषार्थी मे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार को लेकर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने लिया जायजा
15 फरवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को लेकर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया अवलोकन। भामाशाह द्वारका प्रसाद काबरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरुषार्थ चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने वाले ,जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम को लेकर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।