चित्तौड़गढ़: शहीद स्मारक पर भारत रक्षा मंच, चितौड़ी आठम महोत्सव समिति कार्यकर्ताओं ने पुलवामा के शहीदो को अर्पित किए श्रद्धा सुमन
भारत रक्षा मंच और चितौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा आज शहीद स्मारक पर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। दोनों ही संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुष्प चढ़ा कर सैनिकों के बलिदान को याद किया। मंच के प्रांत अध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री परमजीत सिंह, जिलाध्यक्ष चंद्र शेखर सोनी, नंदकिशोर लौहार, गोवर्धन आदि ने श्रद्धा सुमन चढ़ाए।