चित्तौड़गढ़: चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति ने पुलवामा शहीद जवानों को शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति द्वारा पुलवामा में शहीद हुए जवानों को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। अमन गौड़ ने बताया कि पुलवामा में हुए आंतकी हमले को आज पांच साल पूरे हो गये हैं। 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में हमारे देश के 40 वीर सपूत वीरगति को प्राप्त हुए थे, जिनकी शहादत को यह देश कभी नहीं भुला पाएगा।