RJD सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान!
चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठा रहे सवाल : RJD सांसद सुधाकर सिंह ने चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की पूरी चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सुधाकर सिंह ने कहा कि INDIA गठबंधन के उनके सहयोगियों के साथ वे चुनाव आयोग से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए थे। इस दौरान चुनाव आयोग की कथित अनियमितताओं को लेकर लगातार साक्ष्य प्रस्तुत किए जा रहे थे।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के अंदर क्या हो रहा था, इसकी बाहर किसी को जानकारी नहीं थी। संसद ने चुनाव आयोग के मनमाने तरीके से काम करने को रोकने के लिए कानून बनाया था और तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया था, जिसमें बहुमत के आधार पर निर्णय लेने का अधिकार दिया गया।
सुधाकर सिंह ने दावा किया कि प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार, तीन में से दो सदस्यों ने पिछले 10 महीनों के दौरान SIR की पूरी प्रक्रिया को लेकर 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई है।
Mohania, Kaimur | Sep 23, 2026