भगवानपुर में 166 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
कैमूर जिले के भगवानपुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए 166 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुजाहिर सिद्दीकी, पिता यादन सिद्दीकी, ग्राम-थाना भगवानपुर, जिला कैमूर के रूप में हुई है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Mohania, Kaimur | Sep 23, 2026